सूचना अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा के राष्ट्रीय पोर्टल में आपका स्वागत है। सदस्यता पंजीकरण एवं डिजिटल पहचान पत्र जारी किया जा रहा है।
अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा
होम (Home) संगठन का परिचय (About) उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives) संविधान एवं नियमावली (Constitution) महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents) राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National) प्रांतीय / राज्य शाखाएं (States) राज्य कार्यकारिणी (State Team) प्रबंधन टीम (Management) सदस्य खोज व सत्यापन (Search) सदस्य निर्देशिका (Directory) पहचान पत्र डाउनलोड (ID Card) प्रमाण पत्र डाउनलोड (Certificate) ऑनलाइन सहयोग (Donate Online) समाज कल्याण अभियान (Campaigns) दानदाता सूची (Donors List) त्वरित UPI भुगतान (QR Code) समाचार एवं प्रेस (News) कार्यक्रम (Events) फोटो गैलरी (Gallery) वीडियो संदेश (Videos) समाज विचार मंच (Blog) समाज के अनुभव (Testimonials) संपर्क करें (Contact Us) सदस्य लॉगिन (Member Login) एडमिन / समन्वयक लॉगिन
अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा

हमारा परिचय, उद्देश्य एवं विज़न 2035

कलवार, कलाल एवं कलार समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई दिशा देना।

Our Heritage & Origin

हमारा गौरवशाली इतिहास एवं परिचय

अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा (ABKKKM) भारत भर में फैले कलवार, कलाल और कलार समाज का शीर्ष एवं सर्वमान्य सामाजिक संगठन है। यह संगठन समाज के सभी वर्गों, उप-वर्गों और विभिन्न राज्यों में निवासरत बंधुओं को एक मंच पर लाकर उनके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है।

हमारा विश्वास है कि जब तक समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का अवसर नहीं पहुंचता, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। महासभा प्राचीन गौरव और आधुनिक तकनीक का समन्वय स्थापित कर युवाओं और महिलाओं को सशक्त बना रही है।

अखिल भारतीय एकता
सम्पूर्ण भारत में संगठन
सामाजिक सुरक्षा
आपसी सहयोग एवं कल्याण
ABKKKM

अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा

"संगठन में ही शक्ति है, स्वाभिमान ही हमारी पूंजी है"

पंजीकृत राष्ट्रीय संगठन सर्वसमावेशी विकास
Foundational Pillars

हमारा मिशन, विज़न एवं नैतिक मूल्य

हमारा मिशन (Our Mission)

कलवार, कलाल, कलार समाज के प्रत्येक परिवार तक शिक्षा, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं, महिला स्वावलंबन और युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराना। समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।

हमारा विज़न (Our Vision)

एक ऐसा एकजुट, स्वाभिमानी, शिक्षित और समृद्ध कलवार-कलाल-कलार समाज बनाना, जो राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए और जिसकी राजनीतिक, प्रशासनिक व आर्थिक क्षेत्र में मजबूत व निर्णायक उपस्थिति हो।

हमारे नैतिक मूल्य (Core Values)

पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा, पारस्परिक सम्मान, सामाजिक समरसता और समाज सेवा। हम लोकतांत्रिक मूल्यों और सामूहिक नेतृत्व के सिद्धांत पर विश्वास करते हुए समाज के हर सदस्य के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

10-YEAR MASTER ROADMAP

ABKKKM : विज़न 2035

जय ABKKKM !!! जय बलभद्र ! जय सहस्रार्जुन !

वर्षों से हमारे कलवार/कलाल/कलार समाज का नेतृत्व हमें एकता के सूत्र में पिरोने हेतु प्रयासरत है। काफी सफलताएं भी मिली हैं फिर भी नई पीढ़ी की नज़र में अपने समाज की एकता, प्रगति और विकास के लिए एक दीर्घकालिक दृष्टि : ABKKKM विज़न 2035 की परिकल्पना करते हुए निम्न कदम हमें ABKKKM के माध्यम से उठाना होगा, ये हमारी आगामी 10 वर्ष की योजना है।

2035
संकल्प से सिद्धि
10 वर्षीय कार्ययोजना
01
स्तंभ

1. पहचान (Identity & Visibility)

हम अपने वाहनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, निजी भवनों एवं कार्यालयों इत्यादि पर कलवार, कलाल या कलार समाज के Stickers एवं प्रतीक चिह्न लगाएं, जिससे हमें एक दूसरे को पहचानने में आसानी होगी और आपसी अपनत्व व बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा।

02
स्तंभ

2. अभिवादन (Traditional Respect)

जब भी हम समाज के बंधुओं से परस्पर मिलें, हाथ जोड़कर एक दूसरे को "जय बलभद्र, जय सहस्रार्जुन" कहकर अभिवादन करें, जिससे समाज के गौरवशाली इतिहास का स्मरण हो और आत्मीयता का भाव प्रस्फुटित हो।

03
स्तंभ

3. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा (Healthcare Revolution)

आज के युग में खान-पान, रहन-सहन एवं जीवनशैली में काफी बदलाव आ चुका है। शारीरिक श्रम की कमी से बीमारियां बढ़ रही हैं। ज़रूरी है कि हम अपने समाज को स्वस्थ रखने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें।

प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से साल में एक बार स्वास्थ्य जांच कराई जाए ताकि प्रारंभिक अवस्था में ही रोगों का पता लगाकर निदान हो सके। ABKKKM की ओर से चिकित्सकों (एलोपैथिक, होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी), पैरामेडिकल स्टाफ, फिजियोथेरेपिस्ट एवं दवा व्यवसायियों की जिलावार टीम बनाई जाएगी जो:

जिला स्वास्थ्य जांच शिविर
प्रत्येक जिला मुख्यालय में वर्ष में कम से कम एक बार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं निःशुल्क दवा वितरण।
ABKKKM स्वास्थ्य सेवा केंद्र
कलवार/कलाल/कलार बहुल क्षेत्रों में सेवा केंद्र शुरू करना, जहाँ समाज के चिकित्सक प्रति सप्ताह 2 घंटे निःशुल्क सेवा दें।
WhatsApp स्वास्थ्य परामर्श
WhatsApp ग्रुप्स के माध्यम से समाज के विशेषज्ञों से तुरंत निःशुल्क चिकित्सा परामर्श की व्यवस्था।
योग एवं वेलनेस सत्र
चिकित्सकों की देखरेख में ऑनलाइन व ऑफलाइन योग एवं जीवनशैली सुधार कार्यशालाएं।
04
स्तंभ

4. खेलकूद एवं युवा प्रोत्साहन (Sports & Athletics)

कम से कम अनुमंडल एवं जिला स्तर पर खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज के पूर्व व वर्तमान खिलाड़ियों को साथ लाना। समाज के समर्थ बंधु खेल टीमों को प्रायोजित करें और खिलाड़ियों का खर्च उठाएं। अंतर-प्रखंड, अंतर-जिला और अंतर-राज्य टूर्नामेंट आयोजित किए जाएं और महिला व पुरुष खिलाड़ियों को खुले मन से प्रोत्साहित किया जाए।

05
स्तंभ

5. शिक्षा एवं छात्र संवर्धन (Education & Mentorship)

कक्षा 5वीं से ही छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर उन्हें प्रतिष्ठित विद्यालयों व संस्थानों में दाखिला दिलाना। कक्षा 9वीं के बाद विशेष मार्गदर्शन ताकि वे 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकें:

  • जिला स्तर पर मार्गदर्शकों और उत्प्रेरकों (Mentors & Motivators) के पैनल का गठन करना।
  • 10वीं, 12वीं एवं प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए विशेष WhatsApp / Telegram स्टडी ग्रुप्स का संचालन।
  • "बेटी पढ़ाओ : बेटी बचाओ" अभियान हमारी शीर्ष प्राथमिकता होगी, जिसके तहत मेधावी बालिकाओं को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी।
06
स्तंभ

6. आर्थिक नीति एवं व्यावसायिक सशक्तिकरण (Economic Policy)

समाज के आर्थिक रूप से सक्षम बंधुओं और युवा उद्यमियों के बीच एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना:

  • संपन्न व्यापारियों और उद्योगपतियों का डेटाबेस तैयार करना, जो नवाचारी युवाओं को बिना ब्याज या न्यूनतम ब्याज पर स्टार्टअप पूंजी व सहयोग दे सकें।
  • समाज के लोगों की दुकानों, कारखानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से खरीदारी करने को प्राथमिकता देना।
  • ABKKKM परिचय पत्र (Membership ID Card) निर्गत करना जिससे समाज के प्रतिष्ठानों पर विशेष छूट एवं रियायत प्राप्त हो सके।
07
स्तंभ

7. वैवाहिक समन्वय एवं पारिवारिक सद्भाव (Matrimonial Network)

समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए पारदर्शी वैवाहिक डायरेक्टरी, ऑनलाइन पोर्टल एवं समय-समय पर परिचय सम्मेलनों का आयोजन करना, जिससे दहेज रहित आदर्श विवाहों को बढ़ावा मिले और परिवारों का समय व संसाधन सुरक्षित रहे।

08
स्तंभ

8. सामाजिक मान-सम्मान एवं पुरस्कार (Social Honor)

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर होनहार विद्यार्थियों, समर्पित शिक्षकों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, समाजसेवियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को ABKKKM समाज श्री, ABKKKM समाज गौरव एवं ABKKKM समाज रत्न जैसे प्रतिष्ठित अलंकरणों से सम्मानित करना।

09
स्तंभ

9. राजनीतिक एवं प्रशासनिक चेतना (Leadership & Governance)

समाज के योग्य युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं (UPSC, State PSC) एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं में भागीदारी हेतु प्रेरित करना। स्थानीय निकायों से लेकर संसद तक समाज के प्रतिनिधित्व को सशक्त बनाने हेतु सामूहिक जागरूकता अभियान चलाना।

10
स्तंभ

10. युवा एवं महिला नेतृत्व संवर्धन (Youth & Women Empowerment)

महासभा के अंतर्गत सक्रिय युवा प्रकोष्ठ एवं महिला मंच का गठन कर उन्हें संगठनात्मक निर्णय प्रक्रियाओं में 50% से अधिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना। महिला स्व-सहायता समूहों एवं कौशल विकास केंद्रों की स्थापना करना।

आइये हम सब मिलकर संकल्प लें!

"आइये हम अगले 10-15 वर्षों में कलवार, कलाल, कलार समाज की एकता और प्रगति को निरंतर सशक्त बनाने में अपना-अपना रोल तलाश करें और सक्रिय योगदान दें।"

कलवार किशोर भगत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा
Key Objectives

महासभा के मुख्य उद्देश्य

Education for All

Providing quality education and skill development programs to underprivileged communities.

Healthcare Services

Organizing health camps and providing medical assistance to rural areas.

Women Empowerment

Supporting women through skill development and entrepreneurship programs.

Rural Development

Working towards sustainable development of rural communities.

Our Leadership

राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समर्पित टीम

Manish Rai
Manish Rai

President

MADHY PRADESH...

Kishore Bhagat
Kishore Bhagat

Genral Secretary

DELHI...

Shiv Prasad Jaiswal
Shiv Prasad Jaiswal

Treasurer

DELHI...

Ramesh Chandra Ahulwalliya

Vice President

HARIYANA...

Tiya Ram Dadsena
Tiya Ram Dadsena

Vice President

ODISHA...

Haresh Bhai Patel

Vice President

GUJRAT...

Anand Gupta

Vice President

BIHAR...

Krishna Kumar Bhagat

Vice President

WEST BENGAL...

Gopal Kumar
Gopal Kumar

Secretary

Sitamarhi,Bihar...

Mohan Patel

Secretary

RAJSATHAN...

Sushil Bhagat

Secretary

JHARKHAND...

Kamal Malwiye
Kamal Malwiye

Secretary

MAHARASHTRA...

के एल चौकसे कलार

Secretary

दमोह...

गिरिजा शंकर राय कलार

Secretary

झांसी...

संगीता चौधरी,

Secretary

सीतामढ़ी...

दीपक चौधरी कलवार

Secretary

बिहार...

डॉली मालवीय कलार

Secretary

भोपाल...

शकुंतला शिवहरे,

Secretary

शिवपुरी मध्य प्रदेश...

सारिका चौकसे कलार

Secretary

इंदौर...

दिनेश कुमार कलवार

Secretary

दिल्ली...

केशरी मल कलाल

Secretary

राजस्थान...

परमानंद राय कलार

Secretary

सीहोर...

राजीव ब्याहुत कलवार,

Secretary

छपरा...

राज कुमार चौधरी कलवार

Secretary

बिहार...

बीरेंद्र प्रसाद कलवार

Secretary

सिक्किम...

निशांत जायसवाल कलाल,

Secretary

नागपुर...

सुनील शिवहरे कलार,

Secretary

बालाघाट ,मध्य प्रदेश...

जितेंद्र प्रसाद कलवार

Secretary

दिल्ली...

प्रेम चंद गुप्ता कलवार

Secretary

दिलीप कलाल

Secretary

सागवाड़ा, राजस्थान...

उमेश प्रसाद कलवार

Secretary

बिहार...

नारायण पटेल कलाल

Secretary

राजस्थान...

संजीव ब्याहुत कलवार

दिल्ली...

अनिल भगत कलवार

Secretary

दिल्ली...

सुदाम डनसना कलार

उड़ीसा...

विक्रांत पलांदुरकर कलाल

नागपुर...

मनोज भगत कलवार

Secretary

धनबाद...

अशोक कलाल

Secretary

जोगीवाड़ा राजस्थान...

प्यारे लाल जायसवाल कलवार,

Secretary

छत्तीसगढ़...

हरि प्रसाद राही कलाल

Secretary

कोटा...

डॉ धर्म देव विद्यार्थी कलाल

Secretary

हरियाणा...

हरीश चंद्र कलाल

मुख्य संरक्षक

बांसवाड़ा राजस्थान...

रविन्द्र जायसवाल कलवार

मुख्य संरक्षक

दुद्धी यूपी...

शंकर भाई पटेल कलाल

मुख्य संरक्षक

अहमदाबाद...

रवि जायसवाल कलवार

राष्ट्रीय संरक्षक

दिल्ली...

विकास कुमार कलवार

राष्ट्रीय संरक्षक

पटना...

हीरा लाल चौधरी कलवार

राष्ट्रीय संरक्षक

गाजियाबाद...

डॉ विनोद प्रसाद कलवार

राष्ट्रीय संरक्षक

पटना...

गणेश कुमार भगत कलवार

राष्ट्रीय संरक्षक

मुंबई...

आर पी चौधरी कलवार

राष्ट्रीय संरक्षक

दिल्ली...

ललिल समदुरकर कलाल

राष्ट्रीय संरक्षक

अमरावती...

जगदीश स्वरूप मेवाड़ा कलाल

राष्ट्रीय संरक्षक

केकड़ी अजमेर...

गोपाल जी जायसवाल कलवार

राष्ट्रीय संरक्षक

नोएडा...

मनोज निराला कलवार

राष्ट्रीय संरक्षक

दिल्ली...

जॉय गुप्ता कलवार

राष्ट्रीय संरक्षक

दिल्ली...

राजपाल सिंह जायसवाल कलाल

प्रभारी

राजस्थान प्रभारी...

प्रदीप बिजोरिया कलार

प्रभारी

मध्यप्रदेश प्रभारी...

विकास कुमार गुड्डू जी

प्रभारी

बिहार प्रभारी...

रवीश कुमार कलवार

सह प्रभारी

बिहार सह प्रभारी...

रमेश जायसवाल कलवार

प्रभारी

यूपी प्रभारी...

हीरा लाल चौधरी कलवार

प्रभारी

वरिष्ठ नागरिक प्रभारी...

सोहन सुवालका कलाल

प्रभारी

प्रभारी कला एवं संस्कृति...

भारती मालवीय

सह प्रभारी

कला एवं संस्कृति क्षेत्र...

राम चंद्र साहा कलवार

प्रभारी

नेपाल, प्रभारी विदेश विभाग...

गोपाल कुमार कलवार
गोपाल कुमार कलवार

प्रभारी

प्रभारी वेबसाइट...

इंजी आर के जायसवाल कलवार

प्रभारी

प्रभारी मीडिया विभाग...

लाल चंद कलाल

प्रभारी

प्रचार मंत्री, सोशल मीडिया...

गणेश जायसवाल कलाल

प्रभारी

क्षेत्रीय प्रचार...

अधिवक्ता विवेक कुमार कलवार

Member

सुप्रीम कोर्ट ,दिल्ली...

अधिवक्ता दिलीप कुमार कलवार

Member

हाइ कोर्ट एवं साकेत कोर्ट दिल्ली...

मुकेश भगत कलवार

प्रदेश अध्यक्ष

युवा अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश...

डॉ  हनमागौड म्हात्रे
डॉ हनमागौड म्हात्रे

राष्ट्रीय सलाहकार

उदगीर, जिला लातूर, महाराष्ट्र...

बाबाराव देवलवार
बाबाराव देवलवार

प्रभारी

महाराष्ट्र प्रदेश...

भावना सुहालका

President

राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई...

श्रीमति सुशीला चौकसे

Vice President

राष्ट्रीय महिला इकाई-भोपाल...

श्रीमति हेमलता लोहिया

Vice President

राष्ट्रीय महिला इकाई-दिल्ली...

डॉ मधु पारेता

Vice President

राष्ट्रीय महिला इकाई-कोटा...

श्रीमति सीमा राय

Vice President

राष्ट्रीय महिला इकाई-जलगांव...

श्रीमति नीरा गुप्ता

Vice President

राष्ट्रीय महिला इकाई-सीतामढ़ी...

श्रीमति राखी जायसवाल

Vice President

राष्ट्रीय महिला इकाई-दुद्धी यूपी...

श्रीमति चंदा सुहालका

Treasurer

राष्ट्रीय महिला इकाई-उदयपुर...

श्रीमति सीमा शिवहरे

Secretary

राष्ट्रीय महिला इकाई-शिवपुरी...

श्रीमति मीनाक्षी कानडे

Secretary

राष्ट्रीय महिला इकाई-इंदौर...

श्रीमति मिसा असीम सुहालका

Secretary

राष्ट्रीय महिला इकाई-उदयपुर...

समाज के इस महायज्ञ में सहभागी बनें

विज़न 2035 को साकार करने हेतु आपका विचार, सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता अमूल्य है।